फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sending indecent messages on the girl's phone

युवती के व्हाट्सएप पर मनचले भेज रहे अश्लील संदेश

Fri, 24 Jul 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sending indecent messages on the girl's phone
युवती के व्हाट्सएप पर मनचले अश्लील संदेश भेज रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस लापरवाह बनी हुई है। पुलिस से शिकायत करने के बाद आरोपी युवती को धमकी भी दे रहे हैं। एक सप्ताह से युवती थाने के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र की एक युवती कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने जाती है। लालगंज स्थित इसी कोचिंग सेंटर में सारीपुर व खुशियाली का पुरवा जेठवारा के दो युवक भी पढ़ते हैं। युवती का आरोप है कि दोनों युवकों ने किसी तरह उसका व्हाट्सएप नंबर हासिल कर लिया है। आरोपी उसके नंबर पर आए दिन अश्लील संदेश व वीडियो भेजते हैं। रोकने के बाद भी आरोपी नहीं माने और उसे धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसकी सहेली की शादी ऐसी हरकत से तोड़वा चुके हैं। अब उसको भी इस तरह की धमकी मिल रही है। पीड़ित युवती ने सप्ताह भर पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। लेकिन, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस से शिकायत के बाद पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों की पुलिस को कई महीनों से तलाश थी। बदमाशों के पास से तलाशी के दौरान तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआईमा निवासी मो. आदिल की बीते वर्ष हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद आरोपी उदयपुर के पखनपुर निवासी आशीष सिंह व मुबारकपुर निवासी मान सिंह उर्फ सौरभ वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दोनों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उदयपुर एसओ सुभाष यादव ने हमराहियों के साथ मंगापुर में दबिश देकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। उदयपुर एसओ सुभाष यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
चादरपोशी कर अकीदतमंदों ने मांगी अमन व शांति की दुआ
नगर के खानापट्टी स्थित मदरसा दारुल उलूम बाबून्नवी में गुरुवार को 13वां सालाना फातहा अतीके मिल्लत रहमतुल्लाह उर्स मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अकीदतमंदों ने अतीक साहब की मजार पर चादरपोशी की। उर्स में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर आमिद खान, इम्तियाज खान, मन्सूर अहमद, बेलाल रहमानी, मोकीम, इसरार अहमद, दानिश खान, वसीम खान, मतलूब खान, जाहिद खान, जियाउल आदि मौजूद रहे।
पत्नी समेत चार पर घर में घुसकर मारपीट का केस
कोतवाली के पूरे भिक्षुक राम निवासी सुमित मिश्रा ने पुलिस की दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी कंचन देवी काफी दिनों से लगातार उसके साथ दुर्व्यवहार करती आ रही है। इसका विरोध करने पर बीते दस जुलाई को पत्नी कंचन ने अपने भाई प्रयागराज के मऊआइमा निवासी अनुज व अरविंद तथा जेठवारा के पूरे गोसांई के रज्जन तिवारी के साथ एक राय होकर पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट की। हल्ला गुहार मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार की रात पत्नी कंचन समेत चारों आरोपियों के खिलाफ घर के घुसकर मारपीट व जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
धारदार हथियार से हमले में वृद्धा लहूलुहान
जमीन विवाद के चलते हुए बवाल में तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। लालगंज के देवापुर चौखड़ निवासी अयोध्या प्रसाद वर्मा की ओर दी गई तहरीर में कहा गया है कि जमीन के विवाद की रंजिश के चलते गांव के अमर बहादुर, पिंकी व इंद्रेश की पत्नी ने बुधवार को वर्मा नगर के समीप इनहन में खेत में काम कर करने के दौरान उसे व परिजनों को मारापीटा। कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से हुए हमले में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
सीएम पोर्टल पर धनउगाही की शिकायत
नगर में व्यापारियों के मकानों व दुकानों के पुर्ननिर्माण के दौरान धनउगाही व अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत मुख्यमंत्री समेत अफसरों से की गई है। व्यापारी अरुण कौशल, राजीव कौशल, राजेश कौशल, मो. आरिफ, इसरार अहमद व मो. रजा ने गुरुवार को सीएम के शिकायत पोर्टल समेत डीजीपी व अन्य अफसरों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कालाकांकर के एक नेता के लोगों पर लाखों रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय शंकर दुबे व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए गुंडा टैक्स वसूलने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर सैकड़ों वर्षों से मालिकाना हक रखने वाले व्यापारियों को न्याय दिलाए जाने की मांग की है। शिकायत में कहा गया कि गुंडा टैक्स मांगने वालों पर कार्रवाई व व्यापारियों को न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरकर धरना व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। लालगंज बचाओ समिति के संयोजक देवी प्रसाद मिश्र समेत राजा शुक्ला, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, रमेश जायसवाल, जियाउल, सुनील कुमार आदि लोगों ने व्यापारियों के उत्पीडन पर गहरी नाराजगी जताई है। इस बारे में एसडीएम बीके प्रसाद ने बताया कि व्यापारियों व अधिवक्ताओं समेत कई लोगों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
तीन कोरोना संक्रमित मिले, फिर भी गुलजार है बाजार
कोरोना के तीन मामले सामने आने के बाद भी बाजार सील नहीं किया गया। दुकानें खुली रहीं और आवागमन पहले की तरह जारी रहा। जिलाधिकारी के बाजार सील करने का आदेश भी लालगंज पुलिस के लिए मायने नहीं रखता। पुलिस की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।

लालगंज कोतवाली के धारूपुर जलेसरगंज में एक व्यापारी की पखवाड़े भर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके दो दिन बाद बुधवार को महिला का बेटा व भतीजा भी कोरोना संक्रमित हो गए। चार दिनों के भीतर बाजार में कोरोना के तीन मामले सामने आने के बाद जहां व्यापारियों में दहशत है, वहीं पुलिस-प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। बाजार में न तो दुकानें बंद कराई गईं और न ही रास्तों को सील किया गया। जिससे बाजार में आवागमन पूर्व की तरह जारी है। लोग दुकानों पर खरीदारी के लिए जुट रहे हैं। सैलून की दुकानें तक नहीं बंद कराई गईं। प्रशासन झूठ बोल रहा है कि बाजार को सील कर दिया गया। जबकि बाजारवासियों को कहना है कि एक दिन कोतवाली के दो सिपाही आए और बाइक से चक्कर लगाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed