फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Semester class will run even in summer vacation

ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी चलेगी सेमेस्टर कक्षाएं

Sat, 21 May 2022 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Semester class will run even in summer vacation
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर पाठ्यक्रम का शिक्षण सत्र देर होने के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी कक्षाओं का संचालन करने के लिए कॉलेजों को निर्देश दिया है। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद सभी सेमेस्टर की कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया है। जिससे शिक्षण सत्र समाप्त होने से पहले पठन-पाठन कार्य पूर्ण कराया जा सके।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाएं मार्च माह में हुई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद अप्रैल माह में मौखिक परीक्षा कराई गई। हालांकि अभी भी अधिकांश कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी हैं। जिससे विश्वविद्यालय सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं का परिणाम जारी नहीं कर सका। बिना परिणाम आए ही विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया कि सेमेस्टर पाठ्यक्रम की कक्षाओं का संचालन किया जाए। मई माह से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू की गईं। इस बीच विश्वविद्यालय ने स्नातक की परीक्षाएं शुरू करा दीं। जिससे सेमेस्टर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन कार्य ठप हो गया। जुलाई माह में सेमेस्टर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं का शिक्षण सत्र समाप्त होने वाला है। विश्वविद्यालय ने जुलाई माह में सेमेस्टर छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कराने का भी आदेश जारी कर दिया है। 13 जून तक कॉलेजों में स्नातक की परीक्षाएं चलेंगी। इसलिए विश्वविद्यालय ने इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षकों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जून से 15 जुलाई तक घोषित किया गया है। लेकिन इस अवधि में सभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के आगामी सेमेस्टर पाठ्यक्रम के अध्ययन-अध्यापन कार्य लगातार जारी रहेगा। जिससे जुलाई माह के अंदर पाठ्यक्रम पूरा किया जा सके। सहायक कुलसचिव विवेक कुमार कनौजिया ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी कॉलेजों में सेमेस्टर पाठ्यक्रम का पठन-पाठन कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन

36 परीक्षार्थियों ने राज्य विवि की परीक्षा छोड़ी
प्रतापगढ़। प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैैय्या विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास, बीए तृतीय वर्ष भूगोल की परीक्षाएं हुईं। द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष हिंदी तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष लागत लेखांकन एवं तृतीय पाली में बीएसी प्रथम वर्ष फिजिक्स, बीकॉम प्रथम वर्ष व्यावसायिक सांख्यिकी तथा बीकॉम तृतीय वर्ष में निगमीय लेखांकन की परीक्षाएं हुईं। एमडीपीजी कॉलेज के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में 638 परीक्षार्थी पंजीकृत थे । जिनमें 625 ने परीक्षा दी तथा 13 अनुपस्थित रहे। कुल 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed