{"_id":"64e0777eb11993156f096c48","slug":"sedition-case-against-11-accused-for-raising-anti-national-slogans-one-in-custody-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : देश विरोधी नारा लगाने वाले 11 आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : देश विरोधी नारा लगाने वाले 11 आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा, एक हिरासत में
Sat, 19 Aug 2023 01:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:34 PM IST
सार
रैली के दौरान देश विरोधी नारे लगाने वाले अराजकतत्वों की करतूत का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसका संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर पट्टी के उड़ैयाडीह बाजार में बाइक रैली में देश विरोधी नारा लगाने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रैली के दौरान देश विरोधी नारे लगाने वाले अराजकतत्वों की करतूत का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसका संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली। उसे पकड़कर थाने लाया गया। आरोपी से पूछताछ और वीडियो के आधार पर पुलिस ने देशद्रोह के मामले में पांच नामजद व छह अज्ञात आरोपियों को अभियुक्त बनाया है।
विज्ञापन
पट्टी के प्रभारी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। हम किसी भी आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं करेंगे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन