{"_id":"6898df8778bbf8c6280b70b2","slug":"security-will-be-increased-in-mangarh-on-janmashtami-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-145389-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जन्माष्टमी पर मनगढ़ में बढ़ेगा सुरक्षा का घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जन्माष्टमी पर मनगढ़ में बढ़ेगा सुरक्षा का घेरा
विज्ञापन
जगद्गुरु कृपालु भक्ति धाम मनगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी के समारोह पर भक्तों की आने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। परिसर का सुरक्षा घेरा बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र को 13 सेक्टर व तीन जोन में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर समेत अन्य जनपदों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
कृष्ण जन्माष्टमी पर मनगढ़ में विविध आयोजन होते हैं। जिसमे हजारों की संख्या में सत्संगी पहुंचते हैं। इस दिन विदेशी सत्संगी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता व कुंडा कोतवाल अवन दीक्षित शनिवार से ही यातायात, सुरक्षा व्यवस्था के स्थानों का निरीक्षण करते रहे।
कुंडा पुलिस के अनुसार क्षेत्र में सुरक्षा के लिए दो अस्थाई थाने बनाए जाने की तैयारी है। इनमें से एक आश्रम के अंदर और एक बाहर स्थित होगा। पूरे परिसर में 101 स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसमें तीन सीओ, 14 थानाध्यक्ष, 19 इंस्पेक्टर, 125 एसआई, 4 महिला एसआई, 723 महिला व पुरुष सिपाही व एक कंपनी पीएससी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र को 3 जोन में बांटा गया है। पहले जोन में कृपा द्वार, श्याम वाटिका, पार्क स्थल, मंदिर प्रवेश द्वार, प्रसाद वितरण है। दूसरे जोन में मंदिर परिसर के बाहर को रखा गया है। इसमें तीन सेक्टर बनाए गए हैं। तीसरे जोन में पांच सेक्टर हैं, जिसमें यातायात और शांति व्यवस्था शामिल है।
कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मनगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग का इंतजाम किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो सके।
आठ जगहों पर होगी बैरिकेेडिंग
रूट डायवर्जन के लिए आठ जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। तिलौरी मोड़, चकादरअली मोड़ से ताजपुर रोड, पीरानगर इटौरा मोड़, इटौरा, लाखीपुर मोड़, कुसेमर चौराहा, तिंरगा ढाबा राष्ट्रीय राजमार्ग बाई पास और मवई कुंडा बाई पास तिराहा। इसके अलावा वाहनों के पार्किंग के लिए कृपालु धाम, मनगढ़, कुंडा में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व मुख्य मार्गों के समीप चिह्नित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ताकि त्योहार के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे। प्रशासन द्वारा चिह्नित पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी पार्क करने पर जोर रहेगा।