फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   security tight in court

चाक-चौबंद होगी न्यायालय परिसर की सुरक्षा

Thu, 21 May 2015 11:48 PM IST
security tight in court
security tight in court Updated Thu, 21 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के न्यायालय परिसरों में हो रही घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम की कवायद शुरू हो गई। जिससे न्यायालय परिसर में वारदातों को रोका जा सके। इसके लिए गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों संग पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन



सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों संग पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बैठक की। इसके बाद न्यायालय परिसर का भ्रमण सुरक्षा के लिए किए जाने वाले इंतजाम को देखा। सीजेएम, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने दीवानी न्यायालय परिसर का भ्रमण किया। अफसरों के मुताबिक, परिसर में सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी हैं। परिसर में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर नहीं रखी जा सकती। सुरक्षा के लिए दूसरे संसाधनों की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन



 सीओ सिटी ने बताया कि निरीक्षण के बाद यह तय हुआ है कि परिसर में लोगों के प्रवेश के लिए दो गेट बनाए जाएं। जहां मेटल डिटेक्टर लगा हो। कर्मचारियों व वकीलों के न्यायालय में प्रवेश के लिए अलग से गेट होना चाहिए। चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने के लिए तीन कंट्रोल रूम स्थापित करने की आवश्यकता है। पूरे परिसर में सीसीटीवी के जरिए हर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखा जा सकता है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी गेटों पर मुस्तैद रहेगा। इसकी रिपोर्ट पुलिस प्रशासन जल्द ही शासन को भेजेगा। ताकि इस दिशा में कार्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed