फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Secretary canceled Sanskrit board exam after cheating

Pratapgarh News: नकल के बाद सचिव ने निरस्त की संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Secretary canceled Sanskrit board exam after cheating
संस्कृत बोर्ड परीक्षा की शुचिता में सेंध लगाने वाले केंद्रव्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के बाद माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव ने परीक्षा को निरस्त करने का आदेश दिया है। परीक्षाएं राजकीय इंटर कॉलेज में एक मार्च शुक्रवार को दूसरी पाली में दोबारा कराई जाएंगी। जिले के दस केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

24 फरवरी को परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान नकल की पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने 25 फरवरी को खबर प्रकाशित की। परीक्षा केंद्र पर खुलेआम केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में गाइड, सीरीज और मोबाइल से नकल करने का मामला उजागर हुआ। खबर का संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी संजीव रंजन ने डीआईओएस सरदार सिंह को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। डीआईओएस के आदेश पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने केंद्र व्यवस्थापक संतोष कुमार शुक्ल, कक्ष निरीक्षक लव कुमार पांडेय, नीलम त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी और ज्योति दूबे के खिलाफ के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 में निहित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले की जांच उप शिक्षा निदेशक प्रयागराज और सहायक निरीक्षक ने परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर की। वहीं नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक ने राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी का बयान लेने के लिए कॉलेज पहुंचे, लेकिन मुलाकात न होने से बयान दर्ज नहीं किया जा सका। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिवलाल ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी किया है। प्रथम पाली में हुई पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षा एक मार्च को दूसरी पाली में राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। दोषी केंद्रव्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जल्द ही निलंबन का आदेश जारी होगा। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि नकल होने के कारण परीक्षा एक मार्च को कराई जाएगी। कुल 130 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed