{"_id":"5f10aa2b8ebc3e63da158f44","slug":"second-marriage-crime-news-pratapgarh-news-ald2812148135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के चक्कर में युवक ने कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के चक्कर में युवक ने कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन
second marriage crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-महिला ने कोतवाली में पति सहित ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा
कुंडा। दहेज के लिए युवक ने महिला से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने के बाद भी महिला वहां रहती रही, लेकिन उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। इस पर महिला ने थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के शमशुद्दी का पुरवा गांव निवासी नीलम पाल पुत्री अमृतलाल की शादी सलवन रायबरेली निवासी हरिसागर पाल के साथ हुई थी। घर जाने के बाद नीलम को पता चला कि हरिसागर की शादी पहले भी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। लोकलाज के भय से वह शांत हो गई। बाद में ससुरालीजन उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर उसने असमर्थता व्यक्त की तो उसे परेशान किया जाने लगा। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कुंडा पुलिस ने पति हरिसागर पाल, सास सूरज कली, देवर शिव सागर, प्रेम सागर, अंगद पाल, श्रीपाल व दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ दहेज उत्पीडन, मारपीट, आप्राकृतिक दुराचार, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।