फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Season's hitting: farmers in difficult

मौसम की मार: मुश्किल में बागवान और किसान 

Wed, 17 Apr 2019 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Season's hitting: farmers in difficult
बुधवार को सुबह हुई हल्की बारिश से आंबेडकर चौराहे पर हुआ जलभराव। - फोटो : प्रतापगढ़
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में जमे बादल रुक-रुक बरसात कर रहे हैं। इससे गेंहू की फसल व आम के फलक पर संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार की रात बारिश होने से गेहूं की फसल प्रभावित हुई। आम पर भी इसका हानिकारक प्रभाव पड़ा है। कृषि विभाग की मानें तो खेत से काटकर रखी गई फसल को बारिश से नुकसान होगा। 
विज्ञापन


अप्रैल महीने की शुरुआत से ही सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इससे तापमान बढ़ने लगा। तल्ख धूप से महज एक सप्ताह के भीतर ही गर्मी असर दिखाने लगी।  इससे खेत में गेहूं की फसल भी तैयार हो गई। 15 अप्रैल के बाद से किसान तेजी से कटाई में जुटे हुए थे। अधिकांश किसान कटाई करने के बाद फसलों की मड़ाई के  प्रबंध में जुटे हुए थे, मगर एकाएक पश्चिमी विक्षोभ ने मंगलवार को दस्तक देकर किसानों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन


दिनभर पछुआ रफ्तार भरती रही। वहीं रात में बारिश शुरू हो गई। इससे काटकर रखी गई फसल नम पड़ गई। पछुआ के झोंकों से कई जगहों पर काटकर रखी गई गेहूं की फसल उड़ गईं। रात में रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह क्षेत्र के रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र में किसान खेतों में मशक्कत करते दिखे। फसल सुरक्षित करने को लेकर पसीना बहाते रहे। खेत से लेकर खलिहान तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के अनुसार फसलों काफी नुकसान हुआ। यदि मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो पैदावार पर काफी फर्क पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश से थोड़ा बहुत किसानों को नुकसान हुआ है। काटकर रखी गई फसल नम हो गई है। इससे मड़ाई में दिक्कत आएगी। बारिश के चलते 10 से 15 प्रतिशत पैदावार प्रभावित हो सकती है। 

सदमें में बागवान, फलक की चिंता 
बारिश से आम की फलक पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। बारिश से बागबान रातभर हलाकान रहे। दिनभर पछुआ के झोंके भी कहर ढाते रहे। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश व तेज हवाओं के झोंके से फलक पर हानिकारक प्रभाव पड़ा है। इससे आम का उत्पादन घटेगा। 

बना रहेगा असर, बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका
पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 घंटे से 48 घंटे तक रहता है। मौसम विभाग की मानें तो अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। 


5.4 मिमी बारिश, लुढ़का तापमान 
मंगलवार रात जिलेभर में रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कुल 5.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 27.0 व न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार को दिनभर गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed