{"_id":"5dcee8888ebc3e54936d427e","slug":"sdm-will-inspection-exam-center-pratapgarh-news-ald2602740169","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों का स्थलीय सत्यापन करेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों का स्थलीय सत्यापन करेंगे एसडीएम
विज्ञापन
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 197 परीक्षा केंद्रों का स्थलीय सत्यापन एसडीएम करेंगे। डीआईओएस ने तहसीलवार सूची एसडीएम को सौंप दी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में इस बार 197 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले सत्र से इस बार 13 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं। गुरुवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद दो दिन 13 व 14 नवंबर को कार्यालय पर परीक्षा केंद्र से संबंधी आपत्तियां मांगी गईं। इधर शुक्रवार को डीआईओएस ने सभी तहसीलों के एसडीएम को केंद्रों की तहसीलवार सूची सौंपी है। एसडीएम अपने-अपने परिक्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का सत्यापन करेंगे।
इस दौरान परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप परीक्षाकेंद्रों में कमरों की संख्या, रास्ते सहित अन्य सुविधाओं की जांच करेंगे। इसके बाद वह विभाग को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।