{"_id":"612687638ebc3e21935cfcee","slug":"scuffle-at-corona-vaccination-booth-pratapgarh-news-ald3141923155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए कोरोना टीकाकरण बूथ पर धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए कोरोना टीकाकरण बूथ पर धक्का मुक्की
Thu, 26 Aug 2021 04:35 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:35 PM IST
सार
शासन के निर्देश पर बुधवार को टीके की दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जाती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दे रहे थे।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बगल कोविड 19 टीकाकरण केन्द्र पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए बुधवार को बूथों पर पहुंचे लोग धक्कामुक्की करते रहे। शोरशराबा होने पर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने टीका लगाना बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे अस्पताल चौकी के सिपाहियों ने समझाकर लोगों को कतार में खड़ा कराया। ग्रामीण इलाके के कई केंद्रों पर भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोग हंगामा करते रहे।
शासन के निर्देश पर बुधवार को टीके की दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जाती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दे रहे थे। इससे नाराज होकर कतार में खड़े कुछ लोग धक्कामुक्की करते हुए शोर मचाने लगे। यह देख स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगाना बंद कर दिया और पुलिस चौकी को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सारी पर्चियां ले लीं और एक-एक कर लोगों को बुलाकर टीका लगवाने लगे। इसी तरह ग्रामीण इलाके के सीएचसी पट्टी, अमरगढ़, रानीगंज, सांगीपुर व कोहड़ौर में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने हंगामा किया। स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने सबको समझाकर कतार में खड़ा कराया। इसके बाद बारी-बारी से वैक्सीन लगाई। सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र पर पहुंचने वाला हर व्यक्ति पहले टीका लगवाना चाहता है। ऐसे में विवाद हो जाता है।