फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Schools and offices open, traffic jams everywhere in the city

Pratapgarh News: खुले स्कूल और कार्यालय, शहर में हर ओर जाम ही जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Schools and offices open, traffic jams everywhere in the city
दीपावली के पर्व के बाद स्कूल, सरकारी कार्यालय खुलने और सहालग के चलते सोमवार को शहर में हर ओर जाम का झाम रहा। सड़क पर वाहन रेंगते रहे। चिलबिला में लगे जाम से निकलने में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

दीपावली के पर्व पर चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय खुले। सहालग के चलते बाजारों में भी भीड़ आ गई। इसके चलते सुबह से 10 बजे से ही शहर में जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। प्रमुख चौराहों से लेकर गली मोहल्ले में वाहनों की लाइन लग गई। यातायात विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। जोगापुर से लेकर चिलबिला और भंगवा चुंगी से सदर बाजार और आंबेडकर चौराहे से चौक घंटाघर तक जाम की समस्या ने लोगों को बेहाल कर दिया। स्कूली बच्चों के वाहन व एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे। चौराहों पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

एमपी एमएलए कोर्ट आ रहे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया भी चिलबिला में जाम में फंसे। दस मिनट का सफर तय करने में उन्हें एक घंटे से अधिक का वक्त लग गया। उनके सुरक्षाकर्मी रास्ता खाली कराते हुए आगे बढ़ते रहे। आगे निकलने की होड़ में चालक वाहन नियम के विपरीत लेकर भागमभाग करने लगे। इससे जाम की समस्या देर शाम तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात माह का शुभारंभ, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त
प्रतापगढ़। यातायात माह का सोमवार को राजापाल चौराहे पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुभारंभ किया। लोगों को संकल्प दिलाया कि अपनी सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें। यातायात नियमों के तहत वाहनों को चलाएं। इस मौके पर विजय सिंह, आशुतोष पांडेय, यातायात प्रभारी संतोष शुक्ला मौजूद रहे। जबकि पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed