{"_id":"61954bcab6e9f6467e4a6d38","slug":"sc-complaints-should-be-disposed-of-on-priority-ramnaresh-paswan-pratapgarh-news-ald320676982","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति की शिकायतें प्राथमिकता पर हों निस्तारित : रामनरेश पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति की शिकायतें प्राथमिकता पर हों निस्तारित : रामनरेश पासवान
विज्ञापन
सांगीपुर के भरतपुर में लोगों की समस्या सुनते अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने लालगंज के अमांवा ग्रामसभा तथा विकास खंड सांगीपुर के भरतपुर ग्रामसभा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग न होने पाए, अत्याचार से पीड़ित लोगों को पर्याप्त सुविधाएं और कानूनी सहायता दी जाए। जिससे उन्हें न्याय मिल सके। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को का है।
बुधवार को जिले के भ्रमण पर आए उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, वह अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अवश्य मिले और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ अवश्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम आपके न्याय एवं अधिकार को बताने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
जब आप सब लोग पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे तथा पुरानी कुरीतियों नशाखोरी आदि से दूर रहकर अपने परिवार एवं बच्चों को शिक्षित करेंगे, तभी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से पूछा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपको दबा रहा है, शोषण कर रहा है तथा अधिकारों का हनन कर रहा है, तो ऐसे में आयोग आपकी मदद करेगा साथ ही प्रताड़ित करने वाले को सजा भी दिलाएगा।
उन्होंने चिलबिला स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया एवं वहां पर रहने वाले बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य एवं दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय-समय पर बुजुर्गों का स्वास्थ्य चेकअप कराते रहने और ठंड से बचाने का प्रबंध करने का निर्देश दिया।