फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SC complaints should be disposed of on priority: Ramnaresh Paswan

अनुसूचित जाति की शिकायतें प्राथमिकता पर हों निस्तारित : रामनरेश पासवान

Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
SC complaints should be disposed of on priority: Ramnaresh Paswan
सांगीपुर के भरतपुर में लोगों की समस्या सुनते अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष - फोटो : PRATAPGARH
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने लालगंज के अमांवा ग्रामसभा तथा विकास खंड सांगीपुर के भरतपुर ग्रामसभा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग न होने पाए, अत्याचार से पीड़ित लोगों को पर्याप्त सुविधाएं और कानूनी सहायता दी जाए। जिससे उन्हें न्याय मिल सके। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को का है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के भ्रमण पर आए उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, वह अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अवश्य मिले और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ अवश्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम आपके न्याय एवं अधिकार को बताने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब आप सब लोग पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे तथा पुरानी कुरीतियों नशाखोरी आदि से दूर रहकर अपने परिवार एवं बच्चों को शिक्षित करेंगे, तभी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से पूछा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपको दबा रहा है, शोषण कर रहा है तथा अधिकारों का हनन कर रहा है, तो ऐसे में आयोग आपकी मदद करेगा साथ ही प्रताड़ित करने वाले को सजा भी दिलाएगा।

उन्होंने चिलबिला स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया एवं वहां पर रहने वाले बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य एवं दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय-समय पर बुजुर्गों का स्वास्थ्य चेकअप कराते रहने और ठंड से बचाने का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed