{"_id":"5a525fa84f1c1bee6a8b8290","slug":"saturday-night-was-coolest-of-the-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन में सबसे सर्द रही शनिवार की रात, छह लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन में सबसे सर्द रही शनिवार की रात, छह लोगों की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण कोहरे व शीतलहर के बीच शनिवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 3.8 पर पहुंच गया। रजाई व कंबल ओढ़ने के बाद भी लोग घर में भी ठिठुरते रहे। हालांकि रविवार सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अुनसार अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भीषण कोहरे व शीतलहर का कहर हप्तेभर से जारी है। लगातार पंाच दिनों तक तो सूरज के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार को धूप जरूर निकली, लेकिन लोगों को इससे बहुत राहत नहीं मिली। शाम को शीतलहर का कहर फिर शुरू हो गया। रात में बर्फली हवाओं से लोग कांप उठे। रातभर ठंड का असर ऐसा रहा कि लोग रजाई व कंबल ओढ़कर भी ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान 3.8 पर पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। सुबह आंख खुली तो दरवाजे तक कोहरा तना था। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बड़े वाहन सड़कों पर रेंग रहे थे। हालांकि रविवार सुबह 10 बजे के बाद निकली धूप ने राहत दी। शहर के बाबागंज, भंगवाचुुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, बस अड्डा, पल्टनबाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खासा चहल-पहल रही। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। दोपहर में शहर स्थित कंपनी गार्डेन, मीराभवन, अजीतनगर सहित अन्य पार्को में शहरियों की भीड़ उमड़ी रही। इसके बाद शाम ढलते ही फिर से ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि दिन में धूप खिलने से भले ही ठंड से राहत मिल रही है, मगर रात भर ठंड का अहसास किया जा रहा है।
वहीं जिले में 24 घंटे के भीतर कुल पांच लोगों की मौत हो गई। नगर कोतवाली में जहां दो लोगों की जान चली गई वहीं अंतू में एक और पट्टी में दो लोग ठंड का शिकार हो गए। ेनगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा चुंगी निवासी छेदीलाल (52) की रविवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के भुआलपुर मुसरौली निवासी मेवालाल पटेल (18) 15 दिन पहले दिल्ली से घर आया था। शनिवार को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ठंड लगने का दावा कर रहे हैं। बताते हैं कि मेवालाल की कमाई से परिवार का खर्च चलता था। दूसरी ओर अंतू थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी राम शिरोमणि की पत्नी मालती तिवारी (65) रविवार सुबह पूजा करने के पहले स्नान कर कपड़ा बदलने चली गईं। अचानक ठंड लगी, लेकिन वह थाली लेकर पूजा करने के लिए मंदिर जाने लगीं। अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। परिजन नजदीक के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां लाने के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर पट्टी/बेलखरनाथधाम प्रतिनिधि के मुताबिक पट्टी इलाके में भी ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। सिरनाथपुर गांव निवासी प्यारेलाल वर्मा (60) पुत्र भगवानदास सुबह शौच के लिए खेत की ओर निकला था। अचानक उसे ठंड लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर परिजन उसे घर ले आए। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम रहा। उधर, कंधई इलाके के चंदुआ पट्टी गांव निवासी रिटायर दरोगा शेर बहादुर सिंह (70) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं लालगंज कोतवाली के नया का पुरवा निवासी बाबा कैलाशगिरी को रविवार की सुबह ठंड लग गई। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कैलाश गिरी की मौत हो गई।