फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Samples of 140, including close relatives of Corona-infected innocent girl

कोरोना संक्रमित मासूम बालिका के करीबियों समेत 140 का लिया सैंपल

Tue, 09 Jun 2020 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Samples of 140, including close relatives of Corona-infected innocent girl
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
शहर के पल्टन बाजार में दो दिन पहले संक्रमित मिली दो साल की बालिका की कांट्रेक्ट हिस्ट्री खोजने में स्वास्थ्य विभाग हांफ गया है। मंगलवार को परिवार के करीबी 30 लोगों का सैंपल लिया गया। कुल 140 लोगों का सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया। 
विज्ञापन


शहर के पल्टन बाजार में दो दिन पहले दो साल की मासूम बालिका संक्रमित निकली थी। जबकि परिवार के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 24 घंटे की माथापच्ची के बाद सोमवार की देर शाम मासूम बालिका को मां के साथ प्रयागराज भेजा गया।
विज्ञापन


जहां उसका उपचार चल रहा है। बालिका किसके संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुई, स्वास्थ्य विभाग की टीम दिनभर इसका पता लगाने में जुटी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बालिका के परिवार के 30 करीबी लोगों का सैंपल लिया गया। ताकि संक्रमित व्यक्ति तक स्वास्थ्य विभाग पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर में मुंबई से आए बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लोगों का सैंपल लिया। इसके अलावा जिले के दूसरे संदिग्ध लोगों के परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया गया। मंगलवार को कुल 140 सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed