फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ruckus when SP's song was played in the procession, bride and groom came face to face

प्रतापगढ़ : बारात में सपा का गाना बजने पर हंगामा, वर और वधू पक्ष आए आमने-सामने

Sun, 07 May 2023 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 05:16 PM IST
सार

बारातियों का स्वागत सत्कार कर जलपान कराया जा रहा था। इस बीच डीजे पर सपा का गाना बजने लगा, जिस पर वधु पक्ष के लोगों ने नाराजगी जाहिर की।गाना बंद करा दिया गया लेकिन वर पक्ष के लोग उसी गाने को बजाने की जिद करने लगे। इसे लेकर करीब एक घंटे तक शादी की रस्मे रुकी रहीं।

विज्ञापन
Ruckus when SP's song was played in the procession, bride and groom came face to face
डीजे। - फोटो : social media

विस्तार

बाघराय थाना क्षेत्र के बिछलापुर में चकवड़ से बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर गाना बज रहा था और युवा थिरक रहे थे। बारातियों का स्वागत सत्कार कर जलपान कराया जा रहा था। इस बीच डीजे पर सपा का गाना बजने लगा, जिस पर वधु पक्ष के लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


गाना बंद करा दिया गया लेकिन वर पक्ष के लोग उसी गाने को बजाने की जिद करने लगे। इसे लेकर करीब एक घंटे तक शादी की रस्मे रुकी रहीं। गांव व परिवार के बड़े बुजुर्गों के समझाने पर विवाह की रस्में आगे बढ़ीं। इस दौरान मारपीट की चर्चा है लेकिन स्थानीय पुलिस ने किसी तरह के विवाद की सूचना न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed