{"_id":"7d5cd3e362d6c38d92709dae46c731b2","slug":"rough-khaki-at-high-crooks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहज खाकी, बुलंदी पर बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहज खाकी, बुलंदी पर बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सप्ताह भर के भीतर वारदात दर वारदात से जिले के लोग दहशत में हैं। एक भी घटना का खुलासा करने में पुलिस अक्षम साबित हुई। बदमाशों के लगातार हमले से पुलिस असहज दिख रही है। अधिकारी मातहतों को आदेश पर आदेश दे रहे हैं, लेकिन उसका पालन कितना हो रहा है यह सबको पता है।
पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए तमाम दावे जिला प्रशासन ने किए। रानीगंज पुलिस की लापरवाही के चलते ही रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला में प्रथम चरण के चुनाव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और गोलियां चलीं। असलहों का खुलेआम प्रयोग हुआ। सप्ताह भर पहले अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी विक्रांत सिंह की गोली मारकर अंतू में हत्या कर दी गई। रविवार को बदमाशों ने आसपुर देवसरा में सर्राफ सुशील सोनी उर्फ बबलू को घर के करीब ही गोली मार दी।
सांगीपुर में भी बदमाशों ने एक कारोबारी को लूट लिया। नगर कोतवाली के चिलबिला में गैस एजेंसी के कर्मचारी को तमंचे के बल पर लूट लिया गया था। कुंडा इलाके में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ा दी। एक भी घटनाओं में स्थानीय पुलिस संग क्राइम ब्रांच की टीम खुलासा तो दूर अंजाम देने वालों तक नहीं पहुंच सकी। केवल दावे ही किए जाते रहे कि सुराग लग गया है और जल्द ही वे पकड़ में आ जाएंगे। इन वारदातों से जिले में अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। शनिवार की रात शुकुलपुर में घर के बाहर बैठे पूर्व बीडीसी सदस्य कमलेश शर्मा और कलेक्ट्रेटकर्मी राम आसरे शर्मा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। काफी दिनों बाद बदमाशों की धमाचौकड़ी ने जिले की पुलिस को असहज कर दिया है। घटना को अंजाम देकर भागने वाले बदमाशों का वह पीछा करने का दावा करते हैं। बावजूद इसके बदमाश उनके हाथ नहीं लगते। वारदात पर वारदात हो रही है। इसके बाद भी अधिकारियों के आदेश पर थानेदार मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एसओ अंतू, आसपुर देवसरा को एसपी ने जल्द खुलासे के लिए आदेश दिया था, लेकिन अभी तक दोनों थानेदार बदमाशों तक पहुंचना तो दूर रंजिश के ठोस कारणों तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
छात्रा को उठा ले गए बाइक सवार
होश में आने पर बताई पीड़ा, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। कालेज जाते समय छात्रा को बाइक सवार युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए। इलाज के बाद होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना की एक किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। वह 19 अक्तूबर की सुबह कालेज जा रही थी। इटवा के करीब बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने उसे रोक लिया। उसका आरोप है कि युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे बाइक से लेकर चले गए। सिंगठी खालसा में सूनसान स्थान पर ले जाने के बाद उसे मारापीटा। इससे वह बेहोश हो गई। तभी उधर कई महिलाएं पहुंच गईं। उन्हें देखकर युवक भाग निकले। महिलाओं के प्रयास से छात्रा को होश आया। ग्रामीणों ने उसके घरवालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसका निजी अस्पताल में इलाज कराते रहे। शुक्रवार को ठीक होने के बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि छात्रा ने जिन लोगों पर संदेह जताया था, उन युवकों को बाइक समेत बुलाया गया, लेकिन छात्रा ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
इंसाफ के लिए सीएम से लगाई गुहार
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि पीड़िता का कोर्ट में बयान नहीं कराया जा रहा। आरोपी से मिलकर पुलिस समझौते का दबाव बना रही है।