{"_id":"6935bc8896ac49efe304b455","slug":"robbery-accused-injured-in-encounter-accomplice-also-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-153578-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदीपुर में रविवार की रात करीब आठ बजे पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने वाले साथी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अंतू थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी अंकित सरोज और रोहित कुमार ने दो दिसंबर को कोहड़ौर थाना क्षेत्र के हथसारा में लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के बाद दोनों आरोपी बुलेट बाइक से फरार हो गए। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों की आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार की रात करीब आठ बजे चंदीपुर के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को देख भागने लगे।
पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी फायरिंग करना शुरू कर दिए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंकित सरोज के दाहिने पैर में गोली लग गई। भाग रहे दूसरे युवक रोहित को पुलिस ने दबोच लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस घायल आरोपी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। घायल आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।