{"_id":"68b0ab0e2eba4fc36301f275","slug":"roadways-driver-recruitment-29-candidates-participated-23-were-interviewed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-146575-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चालक भर्ती : 29 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 23 का साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज चालक भर्ती : 29 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 23 का साक्षात्कार
विज्ञापन
पट्टी बस स्टैंड पर लगे संविदा रोडवेज चालक भर्ती में 29 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें छह अभ्यर्थियों की लंबाई कम होने के कारण उन्हें साक्षात्कार में भाग नहीं लेने दिया गया। 23 अभ्यथियों का साक्षात्कार हुआ। इनसे रोडवेज बस चलवाई गई।
परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को पट्टी बस अड्डे पर सुबह नौ बजे से रोजगार मेला शुरू किया। दोपहर एक बजे तक 29 अभ्यर्थी पहुंचे। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि जांच में 23 लोगों से बस चलवाई गई। सभी की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिसे आरएम के पास भेजा जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची शनिवार तक जारी कर दी जाएगी। आरएम के निर्देश पर चयनितों को प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़, पट्टी और रानीगंज डिपो को 150 चालकों की जरूरत है। शुक्रवार को प्रतापगढ़ डिपो में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। संविदा बस चालकों को 2.06 पैसा प्रति किमी के दर से मानदेय दिया जाएगा।