{"_id":"66e3537dc4e3480664079d24","slug":"road-cleared-for-additional-district-and-sessions-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-124477-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लालगंज में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लालगंज में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट का रास्ता साफ
Fri, 13 Sep 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायिक आदेश से लालगंज सिविल कोर्ट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट के संचालन का रास्ता साफ हो गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन की ओर से प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर दिया।
आदेश की काॅपी लेकर लालगंज पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर यहां संचालित होने वाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोर्ट में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ कुल सात पदों का सृजन किया गया है। न्यायाधीश के साथ एक पद आशुलिपिक, दो पद रीडर, तीन पद लिपिक, एक पद जूनियर असिस्टेंट, दो पद अर्दली, परिचारक व एक पद दफ्तरी का सृजित किया गया है।
सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि लालगंज सिविल कोर्ट में अब क्षेत्र के फरियादियों को त्वरित व सुगम न्याय मिल सकेगा। यहां ब्लाॅक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, संतोष द्विवेदी, ब्लाॅक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, दारा सिंह, रिंकू सिंह परिहार, महेंद्र सिंह आदि रहे।