{"_id":"597e2d314f1c1b25508b4813","slug":"road-accident-in-nagrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों की भेंट चढ़ गईं दो जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों की भेंट चढ़ गईं दो जिंदगियां
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग दुर्घटनाओं में मैजिक डाला की टक्कर से वृद्ध व एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल में मौत के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नचरौला निवासी रामदयाल (65) रविवार को दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। मोपेड से जब वह नगरापुर के करीब पहुंचा तो सामने से आ रही मैजिक डाला ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना देने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। दूसरी घटना में महेशगंज थाना क्षेत्र के भैरवगंज निवासी सुनीता देवी (55) पत्नी दुखीराम पाल रविवार को अपने परिवार के सदस्य के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रही थी। रास्ते में वह बाइक से गिर पड़ी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह सुनते ही परिजन रोने पीटने लगे। परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल में कोहराम मचा रहा।