फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Retired teacher missing from home after writing suicide note

Pratapgarh News: सुसाइड नोट लिखकर सेवानिवृत्त शिक्षक घर से लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher missing from home after writing suicide note
नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर धनापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिव मूर्ति शर्मा सुसाइड नोट लिखकर घर से निकले। उनका कुछ पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है। शिव मूर्ति रजवापुर स्थित महावीर सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद से वर्ष 2019 में सेवानिवृत हो गए थे। वह घर पर ही रहते थे। 14 सितंबर की सुबह वह विद्यालय जाने की बात कह कर घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। कमरे की तलाशी लेने पर परिजनों को तकिए के नीचे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उन्होंने अपने बेटे को इंगित करते हुए लिखा था कि बेटा पेंशन न मिलने के कारण मैं अपने आगे के भविष्य को सोचते हुए गंगा नदी में जल समाधि लेने जा रहा हूं, आप लोग मेरी तलाश मत करना। सभी लोग मिलकर रहना। फिलहाल सुसाइड नोट देखते ही परिजन परेशान हो उठे। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed