फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Resolve to make voters aware

मतदाताओं को जागरूक करने का लिया संकल्प 

Mon, 01 Apr 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Resolve to make voters aware
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने की शपथ ली। - फोटो : प्रतापगढ़
 शहर के भगवाचुंगी स्थित स्कालर्स एकेडमी में रविवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करेंगे, जनपद का नाम करेंगे, पहले मतदान फिर जलपान जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने की शपथ ली। 
विज्ञापन


प्रबंधक विवेक त्रिपाठी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढक़र योगदान देना होगा। उन्हें बूथ तक आकर अपना मत देना होगा और लोगों को इसके प्रति प्रेरित करना होगा। तभी देश को सशक्त लोकतंत्र मिल पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सभी को घर-घर जाकर लोकतंत्र के मायने समझाने होंगे। ताकि मतदान प्रतिशत में महिलाएं पुरुषों से पीछे न हों। उन्होंने कहा कि जिले में मतदान को अभी एक माह से अधिक समय है। हम सब इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। अपने आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। छात्राएं मतदाता जागरूकता का स्लोगन बनाएं। इस अवसर पर अनिल कुमार, अरुण सिंह, प्रयाग, अर्शिया मुर्तजा, स्वाती मिश्रा, नादिया फरदीन, खूशबू यादव, मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed