{"_id":"204e1dd4e7e18ef873d72b6b32e8de49","slug":"republican-day-1-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजधन कर तैयार हुआ बेल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजधन कर तैयार हुआ बेल्हा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी में प्रशासन सुबह से देर शाम तक जुटा रहा। पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों ने आकर्षक रंगोली तैयार की तो रेलवे स्टेशन पर भी आकर्षक सजावट हुई। तिरंगे झंडे की खरीद के लिए दुकानों पर काफी भीड़ रही।
पुलिस लाइन परिसर में दिन भर सफाई का काम हुआ। शाम के समय महिला सिपाहियों ने परिसर में आकर्षक रंगोली तैयार की। वे पुलिस लाइन परिसर को संवारने में जुटी रहीं।
कलक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक में साफ-सफाई का काम हुआ। शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर भी सजावट की गई। टीन शेड के खंभों में अशोक की पत्तियां लगा कर आकर्षक लुक दिया गया। शहर में लगी दुकानों पर हर उम्र के लोग तिरंगा खरीदने में व्यस्त रहे। बड़े ही सम्मान के साथ लोग तिरंगा लेने के बाद माथे से लगाए और घर चले गए। बताते चलें कि देर शाम हुई हल्की बारिश से तिरंगे की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ कम हो गई।