{"_id":"b92201adfac861e432ac4b3bc3aefbe3","slug":"republican-day-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन शनिवार को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में काफी व्यस्त रहा। आयोजनों को सफल बनाने के उद्देश्य से डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए। उधर पुलिस लाइन में जवानों ने सलामी का अभ्यास किया। शहर के चौराहों पर लगी दुकानों पर तरह-तरह के तिरंगे लोगों का मन मोह रहे हैं।
गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण पहले से ही डीएम ने कर दिया है। कार्यक्रमों का क्रमबद्ध समय भी पहले ही तय हो चुका है। शनिवार को पूरा प्रशासन होने वाले कार्यक्रमों की सफलता को लेकर कसरत में जुटा रहा। पुलिस लाइन में सलामी और परेड की जम कर तैयारी हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में आकर्षक लिबास पहन कर पुलिस के जवानों ने अभ्यास किया। यह क्रम सुबह से शुरू हो कर शाम तक चलता रहा।
बताते चलें कि शहर ही नहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगे से दुकानें सज गई हैं। शहर में तो हर चौराहे पर तिरंगे की दुकान लगी है। स्टीकर से लेकर हाथ कलाई जैसे तमाम सामान तिरंगे के रंग में बिक रहे हैं। उन दुकानों पर बच्चों व शिक्षकों के साथ प्रशासनिक लोग भी खरीददारी करते नजर आए। तमाम युवा तिरंगे के आकार में आई हाथ कलाई और स्टीकर को खूब पसंद कर रहे हैं। तिरंगे के रंग में दुकानों पर उपलब्ध टोपियां भी बच्चों को खूब लुभा रही हैं।