फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Remuneration increased for checking board copies

Pratapgarh News: बोर्ड की कॉपियों को जांचने के लिए बढ़ा पारिश्रमिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Remuneration increased for checking board copies
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को अब अधिक पारिश्रमिक मिलेगा। पांच साल बाद पारिश्रमिक की दरों में बढ़ोतरी की गई है। हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए प्रति कॉपी 11 की जगह 14 और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांचने के लिए 13 की जगह 15 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार की ओर से इस संबंध में 29 अक्तूबर को पत्र जारी किया गया है। शासन की ओर से पुनरीक्षित की गई दरों के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए प्रति छात्र 10 रुपये, कक्ष निरीक्षक को प्रति पाली के अनुसार 100 रुपये, कक्ष नियंत्रक के लिए 75 रुपये और परीक्षा केंद्र संबंधी व्यय के लिए केंद्र व्यवस्थापक को प्रति पाली 100 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को 60 रुपये, लिपिक को प्रति पाली 40 रुपये दिए जाएंगे। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के पारिश्रमिक बढ़ोतरी के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। इस बार हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए 14 और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 15 रुपये प्रति कॉपी पारिश्रमिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed