फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief: Digital X-ray machine out of order after a month is ready

राहत: एक माह से खराब डिजिटल एक्सरे मशीन बनकर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Relief: Digital X-ray machine out of order after a month is ready
लखनऊ से आए मकैनिकों ने एक माह से खराब एक्सरे मशीन को ठीक कर दिया। सोमवार को एक्सरे जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग गई। मशीन खराब होने के कारण औसतन प्रतिदिन 250 मरीजों को प्राइवेट सेंटर से जांच करानी पड़ रही थी। मेडिकल कॉलेज में 70 रुपये में होने वाली जांच के नाम पर 500 रुपये गंवाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

बीते एक माह से डिजिटल एक्सरे मशीन बंद पड़ी थी। इससे औसतन प्रतिदिन ढाई सौ मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। प्राइवेट सेंटर पर पांच सौ रुपये देकर जांच कराना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने लखनऊ से मकैनिक बुलाए। मकैनिक शनिवार को आ गए। एक्सरे मशीन में आई खराबी को दूर करने में जुट गए। रविवार को मरम्मत कर दिए। सोमवार को सुबह से एक्सरे कराने वाले मरीजों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर तीन बजे तक ढाई सौ मरीजों ने अपना जांच कराया। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में औसतन रोजाना की ओपीडी 1500 है, जिसमें तकरीबन ढाई सौ के करीब मरीजों के एक्सरे करवाए जाते हैं। डिजिटल एक्स-रे मशीन मशीन ठीक होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed