{"_id":"5eb6efb38ebc3e90ab20b1c5","slug":"relief-corona-s-89-suspects-report-negative-pratapgarh-news-ald275382968","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: कोरोना के 89 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: कोरोना के 89 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
Relief: Corona's 89 suspects report negative
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 142 कोरोना संदिग्धों में 89 लोगों की शनिवार देर शाम रिपोर्ट निगेटिव आई। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर दबाव अधिक होने के कारण 53 लोगों की अभी जांच नहीं हो पाई है। वहीं 36 कोरोना संदिग्धों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
महामारी कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बीते पांच दिनों में 142 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज प्रयागराज भेजा था। शनिवार देर शाम 89 लोगों की रिपोर्ट आ गई। सब निगेटिव हैं। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। गुरुवार और शुक्रवार को भेजे गए 53 सैंपल की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
शनिवार को सीएमओ ने 36 और कोरोना के संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सीएमओ ने बताया कि प्रयागराज से जांच रिपोर्ट आने में कुछ देरी हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल लैब छोटा है और वहां कई जनपदों का लोड है। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़, फतेहपुर, प्रयागराज और चित्रकूट के साथ बांदा तक के कोरोना के संदिग्धों की जांच प्रयागराज में हो रही है। इसलिए रिपोर्ट आने में कुछ देरी हो रही है। हालांकि दो दिनों के अंदर रिपोर्ट आ जाएगी।