{"_id":"5efdd4a39694125200582391","slug":"relief-24-lakh-people-of-belha-get-free-ration-till-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: बेल्हा के 24 लाख लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: बेल्हा के 24 लाख लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन
Thu, 02 Jul 2020 06:06 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनलॉक-2 शुरू होने से पहले गरीब कल्याण अन्न योजना का पांच महीने के लिए विस्तार करने से जिले के 2406432 लोगों को अब नवंबर तक मुफ्त राशन मिलेगा।
इन लोगों को हर माह पांच-पांच किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। जिले के 5,84,264 परिवारों को हर महीने एक-एक किलो चना भी मिलेगा। कार्डधारकों को राशन वितरण करने के लिए हर महीने 12,322 मीट्रिक टन चावल की जरूरत पड़ेगी।
इन लोगों को हर माह पांच-पांच किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। जिले के 5,84,264 परिवारों को हर महीने एक-एक किलो चना भी मिलेगा। कार्डधारकों को राशन वितरण करने के लिए हर महीने 12,322 मीट्रिक टन चावल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
डेमो इमेज
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक के लिए कर दिया गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री के घोषणा करते ही जिले के 5,84,264 राशनकार्ड धारकों के चेहरे पर खुशियां बिखर गईं।
जुलाई माह में गरीबों को मुफ्त राशन नहीं मिलने की चिंता सता रही थी, मगर मंगलवार को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद उनकी शंका दूर हो गई है। सबसे ज्यादा शहर से गांव आने वाले वह परिवार चिंतित थे, जिनकी कमाई का कोई ठोस आधार नहीं था।
जुलाई माह में गरीबों को मुफ्त राशन नहीं मिलने की चिंता सता रही थी, मगर मंगलवार को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद उनकी शंका दूर हो गई है। सबसे ज्यादा शहर से गांव आने वाले वह परिवार चिंतित थे, जिनकी कमाई का कोई ठोस आधार नहीं था।
ration card
जिले के 5,84,264 परिवारों में कुल 2406432 यूनिट हैं। प्रत्येक यूनिट को नवंबर तक हर माह पांच-पांच किलो मुफ्त चावल दिया जाएगा। प्रवासियों के आने के बाद जिले में 12,322 मीट्रिकटन चावल की मांग बढ़ गई है। अब मुफ्त राशन वितरित करने के लिए हर माह जिले को 12,322 मीट्रिक टन चावल की जरूरत पड़ेगी। विपणन विभाग ने शासन को मांगपत्र भेज दिया है। राशन का वितरण 20 जुलाई से होना है। ऐसे में कोटेदारों तक राशन पहुंचाने के लिए पर्याप्त समय है।
1370 दुकानों में 30 संबद्ध
जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 1370 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें हैं। मुफ्त राशन बांटने में गरीबों की जेब पर डाका डालने वाले 30 कोटेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही दुकानें निलंबित कर दी गई हैं। इन दुकानों को निकट के कोटेदारों से संबद्ध किया गया है।
chickpeas
- फोटो : Pixa
उपभोक्ताओं से अधिक खुश हैं कोटेदार
गरीबों को मुफ्त चावल और चना का वितरण करने के पीएम के फैसले से उपभोक्ताओं से अधिक कोटेदार खुश हैं। दरअसल, मुफ्त में मिलने वाले चावल और चना में हेरफेर करके कोटेदार भी मालामाल हो रहे हैं।
rice
5,312 प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा राशन
दिल्ली, मुंबई, गुजरात, हरियाणा से आने वाले 5312 प्रवासी मजदूरों को भी राशन मिलेगा। इन लोगों का राशनकार्ड तीन माह के लिए अस्थायी बनाया गया था। अब इसकी वैधता बढ़ाकर नवंबर तक कर दी गई है।वहीं, इस संबंध में डीएसओ सुनील कुमार ने बताया कि जिले के प्रत्येक लाभार्थी को राशन मुहैया कराना विभाग का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह की बीस तारीख को मुफ्त में चावल और चना और एक तारीख से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत राशन का वितरण किया जाएगा।