प्रतापगढ़ : सच छिपाकर दो बच्चों के मां-बाप ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रचा ली शादी, अब होगी रिकवरी
विकासखंड शिवगढ़ के अंतर्गत बीरापुर गांव की एक विवाहिता ने दो बच्चों की मां होने के बावजूद सामूहिक विवाह में अनुदान लेने के लिए सामूहिक विवाह में निकाह कर डाला। जिम्मेदार अफसरों ने भी उसके निकाह पर मुहर लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुदान के 35 हजार रुपये का लाभ लेने के लिए दो बच्चों की मां और पिता ने नए सिरे से निकाह पढ़ लिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 17 फरवरी को शादी रचाने वाले पति-पत्नी के खेल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ब्लाॅक कर्मचारी सकते में आ गए। बुधवार को बीडीओ ने कार्रवाई करने की बात कही है।
विकासखंड शिवगढ़ के अंतर्गत बीरापुर गांव की एक विवाहिता ने दो बच्चों की मां होने के बावजूद सामूहिक विवाह में अनुदान लेने के लिए सामूहिक विवाह में निकाह कर डाला। जिम्मेदार अफसरों ने भी उसके निकाह पर मुहर लगा दी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो ब्लॉककर्मियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को आननफानन में सामान की रिकवरी करवाई गई।
सामानों की हो चुकी है रिकवरी
इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रपाल सिंह से कहा कि रिकवरी की कार्रवाई चल रही है, मुझे ध्यान नहीं है कि अनुमति दी गई थी कि नहीं। एडीओ समाज कल्याण कृष्णमूर्ति पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विवाहिता से सामान की रिकवरी की जा चुकी है। अनुदान पर रोक लगाई जा रही है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी होने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।