फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rape of 5th student of Pratapgarh

प्रतापगढ़ में पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म

Fri, 14 Jun 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rape of 5th student of Pratapgarh
marital rape - फोटो : pexels.com
लालगंज इलाके में गुरुवार को खेत में बकरी चराने गई पांचवीं क्लास की छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह खेत में ही अचेत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर खून से लथपथ बालिका को उपचार के लिए महिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। खबर पाकर महिला अस्पताल पहुंचे डीएम व एसपी ने घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका स्थानीय स्कूल में ही कक्षा पांच की छात्रा है। गुरुवार की शाम वह बकरी चराने खेत गई थी। उसे अकेले देखकर गांव का ही शहजाद पुत्र मैना से दुष्कर्म कर दिया। इससे छात्रा अचेत हो गई। आरोपी युवक उसे झाडिय़ों में छोडक़र भाग निकला। कुछ देर बाद किसी ने देखा तो इसकी सूचना परिनजों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान छात्रा को लेकर नजदीकी अस्पताल भागे।
विज्ञापन


यहां से हालत नाजुक देखकर महिला अस्पातल ले जाया गया। महिला अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे प्रयागराज के लिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने लालगंज कोतवाली के तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने देर शाम आरोपी शहजाद के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह गांव से फरार हो गया। इधर, छात्रा से दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर डीएम मार्कण्डेय शाही और पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने महिला अस्पताल में परिजनों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह घर छोडक़र फरार है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। 
एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed