फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   raniganj news

रानीगंज तहसील बनी कूड़ाघर

Sat, 30 May 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो। प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
raniganj news
डीएम के आदेश के बावजूद रानीगंज तहसील में सफाई व्यवस्था मुंह चिढ़ा रही है। तहसील परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। तहसील में प्रतिदिन अधिकारियों, अधिवक्ताओं व हजारों लोगों का आवागमन होता रहता है। बावजूद इसके परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। जबकि निरीक्षण करने आए डीएम ने सफाई के आदेश दिए थे। तीन माह बीत जाने के बाद भी तहसील में गंदगी है।
विज्ञापन


कंप्यूटर खतौनी कक्ष से लेकर आवास, शौचालय, पेयजल के स्थानों पर इस कदर गंदगी व्याप्त है कि खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। तहसील मुख्यालय पर एक भी सफाईकर्मी का पता नहीं रहता। अधिवक्ताओं का आरोप है कि आसपास की दुकानों का कूड़ा भी तहसील में ही फेंका जाता है। वहीं तहसील प्रशासन इस गंदगी को लेकर मूकदर्शक बना है। इस बाबत उपजिलाधिकारी ब्रजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर एक भी सफाईकर्मी न होने से गंदगी व्याप्त है। जल्द ही टीम लगवाकर परिसर को साफ-सुथरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed