फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raised the young man as STF, tried to rob the tractor

एसटीएफ बनकर युवक को उठाया, ट्रैक्टर लूटने का प्रयास

Fri, 28 Jan 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raised the young man as STF, tried to rob the tractor
crime
ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक को कार सवार कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके बाद खुद को एसटीएफ बताकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और कार से घुमाते रहे। उधर उसका ट्रैक्टर लेकर एक युवक गंगापार की तरफ बढ़ गया। हालांकि आसपास के ग्रामीणों की सक्रियता से उसे गंगा पुल के पास पकड़ लिया गया। इधर, युवक भी कुछ देर बाद छूट गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के नवाबगंज लाई भावा का पुरवा गांव निवासी बृजेश यादव अपनी ससुराल हथिगवां के कांटी अखैबरपुर दलापुर गांव निवासी रामसुफल के घर पर रहता है। रामसुफल की मौत के बाद उसे ससुराल में घर मिला है। वह बुधवार की शाम लालगोपालगंज की तरफ पुआल लेकर गया था। लौटते समय रास्ते में नौबस्ता गांव के पास उसे कार सवार छह लोग मिले। खुद को एसटीएफ की टीम बताकर उससे ड्राइविंग लाइसेंस मांगने लगे।
विज्ञापन

कार सवार लोग गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए उसे अपनी गाड़ी में बैठाने लगे। बृजेश के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी उसे कार में बैठाकर आगे निकल गए। इधर, एक आरोपी उसका ट्रैक्टर लेकर हाइवे की तरफ चला गया। कुछ ग्रामीणों ने बाइक से ट्रैक्टर का पीछा कर लिया। गंगा पुल पर पहुंचने के बाद ट्रैक्टर रोक लिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हथिगवां थाने ले आई। सूचना पर सीओ कुंडा के साथ कुंडा, मानिकपुर व नवाबगंज की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर, बृजेश को कार सवार लोगों ने कुंडा के पास एक बाग में छोड़ दिया। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद उसने प्रधान और पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस उसे हथिगवां थाने ले गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर ट्रैक्टर लूटने के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान जितेंद्र पटेल निवासी लालगोपालगंज बिराहीपुर प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed