फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Raining colors, Holika Abahan-Gulal flies after combustion

बरसते रहे रंग, होलिका दहन के बाद खूब उड़े अबीर -गुलाल

Wed, 20 Mar 2019 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Raining colors, Holika Abahan-Gulal flies after combustion
होलिका दहन - फोटो : प्रतापगढ़
 होलिका दहन के साथ ही बेल्हा होली के हुलास में डूब गया। होलिका दहन के बाद रंग-गुलाल उडने लगे। लोग एक-दूसरे को रंगों में भिगोते रहे। गुझिया और पापड़ का दौर भी खूब चला। दावतें भी दी गईं। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। 
विज्ञापन


बुधवार को प्रदोष काल का शुभारंभ होते ही अग्निदेव के जयकारे के बीच होलिका दहन का दौर शुरू हो गया। जिले में 2675 स्थलों पर होलिकाएं तैयार की गई थीं। शहर में 117 स्थानों पर होलिका बनाई गई थी। बुधवार की सुबह 9.19 बजे के बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो गई। जबकि सुबह 8.17 बजे से भद्रा की शुरुआत हुई जो रात्रि 8.12 बजे तक समाप्त हो गई। इसके बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


तुला लगन, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, स्थिर योग के बीच अनुदया मुहूर्त में होलिका दहन लोग करने लगे। रात्रि 10.50 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहा। गुरुवार को दिनभर होली खेली जाएगी। दिनभर रंग, अबीर-गुलाल उड़ेगा। दिनभर होलिका दहन की तैयारी में जुटे होलियारों ने रात 9.12 बजे होलिका दहन का क्रम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरोहितों ने वैदिका मंत्रों के बीच अग्निदेव की पूजा अर्चना कर होलिका दहन की शुरुआत की। शहर के अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, श्रीराम तिराहा समेत अन्य स्थानों पर होलिका दहन होता रहा। जयकारे के साथ लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed