फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rain accompanied by a dusty storm, death of the elderly

धूल भरी आंधी के साथ हुई बरसात, वृद्ध की मौत

Mon, 14 May 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 14 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिले में रविवार की रात धूल भरी आंधी ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। मांगलिक कार्यक्रम में विध्न पड़ गए। कुंडा में ओले के साथ बरसात हुई। पेड़ भी गिरकर धराशाई हो गए। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बिजली गुल हो गई। वहीं देर रात काम करके घर को लौट रहे एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार की रात जवाहर लाल (70) निवासी लाल सिंह का पुरवा थाना नवाबगंज साइकिल से घर को लौट रहे थे। तभी तेज आंधी आने के कारण वह फंस गए। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं कुंडा तहसील क्षेत्र में रविवार की देर रात धूल भरी आंधी ने दस्तक दी। तेज हवा के साथ धूल के गुबार ने लोगों को सांस लेना दुश्वार कर दिया। कुछ ही देर में आंधी के साथ बरसात होने लगी। बारिश के बीच ही ओले पडने लगे। देखते ही आंधी संग्रामगढ़, डेरवा, लालगंज होते हुए शहर पहुंची।
विज्ञापन


तेज हवाओं के चलते दुकानों के बाहर लगे टीनशेड उड़ गए। होडंग्स बैनर भी आंधी उड़ा ले गई। लोगों के घरों के बाहर बहुत से छप्पर गिर पड़े। आंधी के साथ ही बरसात भी होने लगी। आंधी के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिर पड़े। बिजली के पोल भी पेड़ की चपेट  में आकर टूट गए। लोगों के घरों पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में विध्र पड़ गया। आंधी व बरसात के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed