{"_id":"623e092bfecfe821d86693b1","slug":"railway-property-theft-gang-busted-pratapgarh-news-ald3295381177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की संपत्ति चुराने वाले गिरोह का भांडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की संपत्ति चुराने वाले गिरोह का भांडाफोड़
विज्ञापन
Railway property theft gang busted
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे की संपत्ति चुराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। उनके पास से बड़ी मात्रा में बैट्री समेत रेलवे के अन्य सामान बरामद हुए हैं। कबाड़ी समेत छह चोरों को दबोचने के बाद उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
रेल विभाग की तरफ से जोगापुर व कुसमी के बीच सिग्नल लाइन के लिए बैट्री लगाई गई हैं। बृहस्पतिवार की रात यहां से करीब 42 बैट्री चोरी हो गईं। इसकी सूचना मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मेमो मिलने के बाद सक्रिय आरपीएफ बदमाशों की खोजबीन करने लगी। मामला संज्ञान में आने के बाद रेल विभाग की सीआईबी की टीम भी सक्रिय हो गई। आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की रात मीराभवन शुकुलपुर में एक कबाड़ी के गोदाम में दबिश दी।
यहां से 37 बैट्री, रेल पटरी के 19 लोहे, पौने तीन क्विंटल लोहे की क्लिप, फिस प्लेट समेत अन्य सामान बरामद किए। कबाड़ी की निशानदेही पर रेल संपत्ति चोरी कर बेचने वालों को भी दबोचने में टीम कामयाब रही। रेलवे पुलिस ने वीरेंद्र कुमार सरोज निवासी पूर्वी सहोदरपुर, पिंटू सरोज निवासी सरायभरतराय, राकेश कुमार व सुभाष निवासी सदर मोड़, उदयराज सरोज निवासी भंगवा और अरविंद कुमार गौतम निवासी कांशीराम कालोनी जीआईसी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ ने बताया कि रेल संपत्ति चोरी करने वाले हत्थे चढ़े हैं। लिखापढ़ी के बाद सभी का चालान किया जाएगा। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।