फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   railway fear from fog

कोहरे से डर गया रेलवे

Thu, 14 Nov 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
railway fear from fog
कोहरा पड़ने से पहले ही डर गया रेलवे, ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन

लखनऊ से वाराणसी रूट पर कम हुई ट्रेनों की संख्या
ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच यात्रियों को उठानी होगी मुसीबत
प्रतापगढ़। कोहरे में ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच यात्रियों की दिक्कत बढ़ने वाली है। प्रतापगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस को 90 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि प्रयागघाट-लखनऊ पीआरएल पैसेंजर पहले से ही निरस्त हो चुकी है। आने वाले दिनों में कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन होगा और दूसरी ट्रेनें भी निरस्त होंगी। कोहरा पड़ने से पहले ही रेलवे डरकर अभी से ट्रेनें निरस्त करने लगा है।
सर्दी भले ही सितम न ढा रही हो और कोहरा दूर-दूर तक नजर न आ रहा हो, लेकिन रेल विभाग कोहरेे से डरा हुआ है। रेल विभाग ने 4266-65 अप डाउन जनता एक्सप्रेस (देहरादून- वाराणसी) को तीन दिन पहले से ही निरस्त कर दिया है। यह ट्रेन अब 90 दिनों तक नहीं चलेगी। इससे जनता एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को वाराणसी-लखनऊ समेत दूसरे स्टेशनों की यात्रा करने के लिए समस्या उठानी पड़ रही है। इसी तरह 54253-54 अप व डाउन प्रयागराज- लखनऊ पीआरएल पैसेंजर 15 नवंबर तक के लिए स्थगित की गई है। इसकी तिथि बढ़ाई जा सकती है। 54291-92 अप-डाउन वीपी पैसेंजर महीनों से बंद है। इसके अलावा रेल विभाग 17 दिसंबर तकहरिदार एक्सप्रेस और फैजाबाद पैसेंजर निरस्त करने की तैयारी में है। इसके अलावा कोहरा पड़ने के दौरान लंबी दूरी कीब ट्रेनों के समय में परिवर्तन की भी संभावना जताई जा रही हैं। मौजूदा समय में लखनऊ से वाराणसी रूट पर ट्रेनों के संचालन की संख्या कम होती जा रही है। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम के आदेश पर ट्रेनों का संचालन निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन

इन रूटों के यात्रियों को अधिक होगी समस्या
ट्रेनों का संचालन निरस्त होने पर लखनऊ-वाराणसी रूट पर असर पड़ेगा। जंघई, दांदूपुर, मुंगराबादशाहपुर, भदोही, जलेशरगंज, अंतू, अमेठी व रायबरेली समेत अन्य स्टेशनों से लखनऊ से लेकर वाराणसी स्टेशन पर सफर करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोहरा न पड़ने के बाद भी यात्रियों को अभी से ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलंब से पहुंचीं ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें गुरुवार को विलंब से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। मुंबई से आने वाली साकेत एक्सप्रेस, पंजाब मेल अप डाउन स्टेशन विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को समयसारिणी में ट्रेनों के आने व जाने का समय देेखने के लिए लोग धक्कामुक्की करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed