फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Railway: Driver carrying Intercity Express dies after deteriorating health

Railway : इंटरसिटी एक्सप्रेस लेकर जा रहे चालक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

Fri, 24 Jun 2022 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 07:09 PM IST
सार

नगर कोतवाली के परशुरामपुर गांव के गिरीशचंद्र शर्मा प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर मेल लोको पायलट थे।  शुक्रवार को भोर में वह प्रतापगढ़ स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Railway: Driver carrying Intercity Express dies after deteriorating health
इंटरसिटी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ से इंटरसिटी एक्सप्रेस लेकर कानपुर जा रहे रेलवे स्टेशन के मेल लोको पायलट गिरीशचंद्र शर्मा (54) की शुक्रवार सुबह रायबरेली जिले में कासिमपुर हॉल्ट के पास अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के चलते ट्रेन करीब घंटे भर खड़ी रही। बाद में रायबरेली से आए चालक ट्रेन आगे ले गए। 

विज्ञापन



नगर कोतवाली के परशुरामपुर गांव के गिरीशचंद्र शर्मा प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर मेल लोको पायलट थे।  शुक्रवार को भोर में वह प्रतापगढ़ स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए। सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रेन रायबरेली जिले के कासिमपुर हॉल्ट पर खड़ी थी। इस दौरान गिरीशचंद्र इंजन की पाइप चेक करने के लिए नीचे उतरे। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन



यह देख सहायक लोको पायलट योगेश ने कंट्रोलरूम को सूचना देते हुए स्थानीय रेल कर्मचारियों की मदद से गिरीशचंद्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रेन चालक की मौत की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई । घटना के बाद करीब एक घंटे से अधिक समय तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। उसके पीछे यशवंतपुर एक्सप्रेस भी खड़ी थी। आननफानन में रायबरेली से दूसरे पायलट को भेजकर ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलने पर पत्नी ममता, बेटा शुभम व सौरभ रायबरेली के लिए रवाना हो गए। 


एसएस मोहम्मद शमीम ने बताया कि ड्राइवर गिरीशचंद्र इंटरसिटी एक्सप्रेस लेकर कानपुर जा रहे थे। कासिमपुर हॉल्ट पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी गई। जिससे उनकी मौत हो गई। निधन पर एसएस, एसएम,लोको लाबी, पायलट, गार्ड समेत सभी कर्मचारियों ने शोक जताया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। परिजन रोते बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed