फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rahul Gandhi's Nyaya Yatra will come

Pratapgarh News: 20 से 26 फरवरी के बीच जिले में आएगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's Nyaya Yatra will come
कांग्रेस प्रदेश सचिव करमचंद बिंद ने कहा है कि भाजपा जनता से झूठा वादा करके सत्ता में काबिज हुई है। अब उसकी असलियत सामने आ रही है। महंगाई रोकने में भाजपा पूरी तरह फेल रही है। रोजगार देने के नाम पर युवाओं को धोखा दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 से 26 फरवरी के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिले में आएगी।
विज्ञापन




कुंडा तहसील में कांग्रेस के चारों ब्लॉकों में पदयात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था। भाजपा के इस अन्याय के खिलाफ राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया है। सोमवार को कुंडा पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से अतहर की टंकी के तक न्याय यात्रा के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

भारत जोड़ो नफरत छोड़ो, कांग्रेस लाओ, देश बचाओ, भाजपा भगाओ जैसे नारे लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करुण पांडेय, जिला महासचिव संदीप त्रिपाठी, मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सोनकर, रामरतन त्रिपाठी, संजय शुक्ला, योगेश यादव, युसूफ, संदीप सिंह, गोविंदा गौतम, मुन्ना लाल यादव, दिलीप गौतम संदीप यादव, दीपक यादव, पंकज त्रिपाठी, सज्जाद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed