फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Racketing patching of roads, XEN could not provide list of patching roads

सड़कों की पैचिंग को लेकर हंगामा, एक्सईएन नहीं दे सके पैचिंग वाली सड़कों की सूची

Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Racketing patching of roads, XEN could not provide list of patching roads
जिला पंचायत - फोटो : प्रतापगढ़
 सड़कों की पैचिंग में सवा करोड़ रुपये से अधिक के गोलमाल का मुद्दा जिला पंचायत के सदन में उठा। जिसके बाद एक्सईएन बगले झांकने लगे। एक ही ठेकेदार को अधिकांश पैचिंग का काम दे दिया गया। रिश्वत लेकर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के मामले में एसडीओ विद्युत को सदस्यों ने नाराजगी जताई। बोर्ड की बैठक में बिजली, सड़क व स्वास्थ्य सेवा को लेकर हंगामा होता रहा। सीडीओ ने सभी को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का निराकरण होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष उमाशंकर यादव की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक शुरू होते ही सदस्य सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह को बुलाने की मांग होने लगी। हालांकि सीडीओ के आने के पहले ही बैठक प्रारंभ हो गई। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग सदस्यों के निशाने पर रहा। सीएमओ की गैर मौजूदगी में पहुंचे डिप्टी सीएमओ को सदस्यों के तल्ख सवालों को सामना करना पड़ा। एंटी रैबीज इंजेक्शन कई माह से न होने का सदस्यों ने मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


बताया गया कि शासन को मांग पत्र भेजा गया है। जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने कहा कि जो पत्र भेजा गया है। उसकी कापी दें, शासन स्तर पर वह प्रयास करेंगे। इसके बाद मामला बिजली विभाग का उठा। पुराने मामलों में भी कोई ठोस कदम बिजली विभाग ने नहीं उठाया था। जिसे लेकर जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, आरिफ खान, अनीस अहमद ने बिजली विभाग के अधिकारियों की करतूत खोल कर बोर्ड के सामने रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडा एक्सईएन व एसडीओ की मनमानी पर सदस्यों ने रोष जताया तो जिला पंचायत सदस्य अनीस ने कहा कि बिजली विभाग के स्टोर इंचार्ज एसडीओ द्वारा पांच हजार रुपये लेकर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। जबकि मामला सदन में उठाया गया था। यह सुनते ही सदस्य भड़क उठे। एसडीओ स्टोर अखिलेश गुप्ता व एसडीओ कुंडा को सदन के सामने खड़ा कराया गया। इस दौरान स्टोर इंचार्ज के तेवर में तल्खी देख सदस्य भड़क उठे। हालांकि मंत्री के प्रतिनिधि ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर मामले की जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही रुपये लौटाने की व्यवस्था की जाए।

एसडीओ ने सदन में वादा किया कि रुपये लौटा दिए जाएंगे। मंडी समिति से किसी के न आने पर सीडीओ के जरिए जवाब तलब कराने का प्रस्ताव पास हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आरिफ ने मुद्दा उठाया कि लोनिवि खंड द्वितीय द्वारा एक ही ठेकेदार से 35 लाख का बांड जमा कराकर उसे करोड़ों रुपये के सड़कों के पैचिंग का काम दे दिया गया। सड़कों की पैचिंग हुए बिना धनराशि का बंदरबांट कर लिया गया। सीडीओ से टीम गठित कर जांच कराने की मांग की गई।

सीडीओ ने सड़कों की सूची मांगी। जिसे एक्सईएन दिखा नहीं सके। सदस्य इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि सड़कों की पैचिंग के नाम पर खानापूर्ति की गई है। गौ संरक्षण केंद्र में मवेशियों को मिलने वाली धनराशि व देखभाल न होने का मामला सदन में उठा। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह लाल साहब, विजय यादव, नीरज ओझा, दिनेश शर्मा, अभिषेक मिश्रा, लल्लन भाई, अमर पाल यादव, ब्लाक प्रमुख कुंदन सिंह, विनय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने किया।

पीएम-सीएम की नहीं सुनते अफसर
सदन की बैठक में गुरुवार को सदस्यों में अफसरों के रवैये को लेकर खासा आक्रोश रहा। सदस्यों ने आवाज उठाई कि अफसर केवल काम टरकाते हैं। पीएम व सीएम के आदेशों की भी अवहेलना की जाती है। ऐसे अफसरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जनता का दर्द नहीं होता महसूस
जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन कई माह से खत्म होने पर उठाए गए कदम की जानकारी लेने लगे। डिप्टी सीएमओ केवल डिमांड भेजने की बात करते रहे। जिस पर सदस्यों ने कहा कि ऐसे अधिकारियों को जनता के दर्द का एहसास नहीं होगा। जब उन्हे दर्द मिलेगा, तभी वह जनता के दर्द को महसूस करेंगे। ऐसे लोगों को दर्द देने की जरूरत है। जिसके लिए लिखित कार्रवाई की जाए।


जिला योजना के प्रस्ताव को भी मिली हरी झंडी
जिला पंचायत की बैठक में गुरुवार को होने वाली बैठक में 9 प्रस्तावों को शामिल किया गया था। जिसे सदस्यों ने मंजूरी दे दी। जिला योजना को लेकर पिछली बार प्रस्ताव नहीं हो सका था। इस बार उसे भी मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed