{"_id":"65b80eaea792e3e3ad0a8027","slug":"question-papers-will-reach-under-the-supervision-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-111453-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
विज्ञापन
इस बार परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ले जाए जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापकों के सामने ही प्रश्नपत्र सुपुर्द किए जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहेंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 199 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों काे जोनल और सेक्टर स्तर पर बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में परीक्षा केंद्रों की संख्या 10 या 12 से अधिक नहीं होगी। कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र के साथ आधार कार्ड भी रखना अनिवार्य है। सामूहिक नकल पकड़े जाने पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी जिम्मेदार माना जाएगा। वहीं इस बार परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ले जाए जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापकों के सामने ही प्रश्नपत्र सुपुर्द किए जाएंगे। प्रश्नपत्र सौंपते समय अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहेंगे।
इस बार परीक्षा खत्म होने पर उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र से पुलिस की अभिरक्षा में संकलन केंद्र तक ले जाया जाएगा, ताकि रास्ते में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे। गत वर्ष यह जिम्मेदारी लेखपालों को दी गई थी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड कार्यालय से परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश मिल रहे हैं। उनके अनुपालन में कार्य शुरू कर दिया गया है। जोनल, सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूची तैयार की जा रही है।