फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Principal of MDPG College passes away, wave of mourning

Pratapgarh News: एमडीपीजी काॅलेज के प्राचार्य का निधन, शोक की लहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Principal of MDPG College passes away, wave of mourning
शहर के एमडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज मिश्र का रविवार शाम करीब सात बजे निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। सप्ताह भर से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, शाम को अचानक सीने में दर्द होने पर उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने अक्तूबर 2021 में प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन

उनकी पत्नी शालू मिश्रा बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापिका हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा बीएससी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और छोटी बेटी अभी पढ़ाई कर रही है। प्रो. मनोज मिश्र के निधन की जानकारी होते ही उनके आवास करनपुर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। डीआईओएस सरदार सिंह, एमडीपीजी के प्रबंधक डॉ. प्रमन मिश्र , डॉ.सीएन पांडेय, डॉ, बलराज मिश्र, डॉ. अरुण श्रीवास्तव, रामराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. राघवेंद्र पांडेय ने शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed