फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Preparation for inter-college competition begins,

Pratapgarh News: अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता की तैयारी शुरू, विवि ने मांगा आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Preparation for inter-college competition begins,
राज्य विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। खेल कैलेंडर तैयार करने के लिए महाविद्यालयों से आवेदन मांगा गया है। मानक को पूरा न करने वाले महाविद्यालयों में प्रतियोगिताएं नहीं कराने का निर्देश भी राज्य विवि ने दिया है। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाले अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का कैलेंडर तैयार नहीं किया जा सका है। जनपद के 169 महाविद्यालयों से खेल आयोजित करने के लिए सूचना मांगी गई है। विवि की ओर से कबड़्डी, हॉकी, दौड़, बैडमिंटन, हैंडबॉल, स्विमिंग समेत 36 प्रकार के खेल का आयोजन किया जाना है। महाविद्यालयों को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सूचना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद में जमा करना होगा और शारीरिक शिक्षक की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय जो खेल कराना चाहता है उससे जुड़े उपकरण का भी होना जरूरी है। 18 सितंबर तक विवि को सूचना देना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. भाष्कर शुक्ला ने बताया कि खेल प्रतियोगिता अक्तूबर में कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed