फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   preparation

एबीसी से रोकेंगे हादसे और बिजली चोरी

Mon, 31 Jul 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 31 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
preparation
electricity demo pic
 ग्रामीण इलाकों में घनी बस्तियों के बीच अब बिजली के खुले तार नजर नहीं आएंगे। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए बिजली विभाग ने अब एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लगाने का फैसला लिया है। कई जगहों पर काम शुरू भी हो गया है। इससे कटियामारी पर भी लगाम लगेगी, वहीं हादसे भी कम होंगे।
विज्ञापन


जिले को रोशन करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन देकर उनके घरों को रोशन करने के लिए सुगम विद्युत येाजना का भी संचालन किया गया है। इसके तहत मजरों में तीन कनेक्शन होने पर वहां एक पोल के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने की पहल चल रही है। अब तक विभाग द्वारा गांव-गांव, मजरों व बस्तियों में तार लगाकर आपूर्ति की जा रही थी। घनी बस्तियों में व सड़कों के किनारे खुले विद्युत तार लगाए जाने से हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार बड़ी घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके अलावा गांवों में खुले तारों के चलते कटियामार से बिजली का उपयोग भी खूब होता है। अब विद्युत विभाग ने खुले तारों से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बंद करने की पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विभाग योजना के अंतर्गत अब एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) से बिजली आपूर्ति कर रहा है। एबीसी से खंभों में खुले तार नहीं दिखेंगे। खंभों पर मोटा केबिल लगाया जाएगा। खंभों पर बाक्स लगाकर कनेक्शन दिया जाएगा। इससे कटियामारी भी नहीं होगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कई गांवों एवं घनी बस्तियों में खुले तारों को पोल से उतार कर एबीसी से विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। वहीं जिन गांवों व मजरों में विद्युतीकरण कार्य चल रहा है उन स्थानों पर कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में अब काफी हद तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या से निजात मिलेगी। एक्सईएन प्रथम सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि 12वीं योजना के तहत कई गांवों में विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। जहां एबीसी से बिजली सप्लाई की जाएगी। वहीं अब गांवों व घनी बस्तियों में विद्युतीकरण कार्य भी इसी व्यवस्था से किया जाएगा। इससे काफी हद तक कटियामारी व लोकल फाल्ट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed