फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj News: Non-interlocking will change the way of many trains

Prayagraj News: नॉन इंटरलॉकिंग के कारण बदलेगा कई ट्रेनों का रास्ता 

Thu, 20 Aug 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Aug 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Non-interlocking will change the way of many trains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से प्रयाग जंक्शन से फाफामऊ के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। इस दौरान यहां से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। पहले दिन 20 अगस्त को कामायनी एक्सप्रेस यहां दोनों ओर से नहीं आएगी। इस दौरान इस ट्रेन का संचालन प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन के रास्ते वाराणसी के लिए होगा। 
विज्ञापन


दरअसल, उत्तर रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन से फाफामऊ तक दोहरीकरण का कार्य कर लिया गया है। अब यहां ट्रेन संचालन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। यह कार्य 20 अगस्त से शुरू होगा, जो सात सितंबर तक चलेगा। इस अवधि में प्रयाग जंक्शन से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को प्रयागराज रामबाग के रास्ते संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रयाग स्टेशन के अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कामायनी एक्सप्रेस दोनों ओर से नहीं आएगी। 26 अगस्त से यहां आने वाली कोई भी ट्रेन नहीं आएगी। उधर, उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक-वाराणसी छह सितंबर तक एवं वाराणसी-लोकमान्य तिलक, कामायनी एक्सप्रेस सात सितंबर तक, बांद्रा-गाजीपुर 28 अगस्त व चार सितंबर को एवं गाजीपुर-बांद्रा एक व छह सितंबर को, गाजीपुर-आनंद विहार 29 अगस्त, एक व पांच सितंबर और आनंद विहार-गाजीपुर 28, 31 व चार सिंतबर को प्रयाग जंक्शन की जगह प्रयागराज रामबाग के रास्ते संचालित होगी। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन सितंबर एवं नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस भी चार सिंतबर को बदले हुए रूट से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed