{"_id":"66e3521798697d5895037164","slug":"prayagraj-ayodhya-highway-remained-blocked-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-124479-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: साढ़े तीन घंटे ब्लॉक रहा प्रयागराज-अयोध्या हाईवे, रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: साढ़े तीन घंटे ब्लॉक रहा प्रयागराज-अयोध्या हाईवे, रूट डायवर्ट
Fri, 13 Sep 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक मरम्मत के लिए दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन ने साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक लिया। कुसमी के पास रेलवे फाटक 53 दोपहर 1:50 से शाम 5.30 बजे तक बंद रहा। रेलवे कर्मियों ने जानवरों को पटरियों के बीच फंसने से बचाने के लिए चेकरेल लगाया।
चिलबिला से डब्ल्यूएसटी मशीन देरी से पहुंचने से नौ घंटे की जगह साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस कारण प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। वाहनों को कटरा के रास्ते भुपियामऊ से डायवर्ट कर प्रयागराज व अयोध्या रवाना किया गया।
भंगवाचुंगी के पास डायवर्ट रूट की जानकारी देने के लिए पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे। वहीं कुसमी के पास रेलवे फाटक बंद होने से बाइक सवार रेलवे पटरियों से होकर गुजरे। वहीं बंद फाटक के बीच पैदल महिलाएं व बुजुर्ग निकलते रहे।
विज्ञापन
सीनियर सेक्शन इंजीनियर शहंशाह आलम ने बताया कि बृहस्पतिवार को डब्ल्यूएसटी मशीन देरी से आने के कारण ब्लॉक देरी से मिला। बुधवार को शाम छह बजे तक रेल पटरियों का कार्य होने के चलते बृहस्पतिवार को देरी से ब्लॉक लिया गया।