फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratpgarh news

जिले की 335 ग्राम पंचायताें में मनरेगा का काम ठप

Sat, 23 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा के तहत काम करने वालों का पैसा जब से सरकार उनके खाते में भेजने लगी तब से जिम्मेदारों ने योजना पर ध्यान देना ही बंद कर दिया। जनपद की करीब 335 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम ठप पड़ा है। कार्ययोजना के अभाव में काम न होने से जॉब कार्डधारक मजदूर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ग्राम पंचायत से लेकर ब्लाक स्तर तक तैनात अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। प्रधानों की उपेक्षा भी मजदूरों के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन



 योजना के तहत काम करने वाले जॉब कार्डधारकों का पैसा पहले ब्लाक से होकर मजदूरों के खाते में जाता था। लूटखसोट पर ब्रेक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने इस नियम में परिवर्तन कर दिया। अब पैसा काम करने वाले मजदूरों के खाते में सीधे सरकार भेजती है। ब्लाक व ग्राम पंचायतों को काम करने वाले मजदूरों का दिन वार ब्योरा योजना की साइट पर लोड करना होता है। जानकार बताते हैं कि जब से ये पैसा सीधे मजदूरों के खाते में जाने लगा तब से ग्राम पंचायतें व ब्लाक स्तरीय अधिकारी उदासीन हो गए।
विज्ञापन



 मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पाया है कि बिहार, मानधाता, सांगीपुर, बाबागंज, सदर, बेलखरनाथधाम, संग्रामगढ़ व लक्ष्मणपुर ब्लाक को मिला कर करीब 335 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम की स्थिति बेहद खराब है। इन ग्राम पंचायतों में करीब दो माह से काम ठप है। यह देखते हुए उन्होंने सत्रह विकास खंडों में तैनात बीडीओ को चेतावनी पत्र जारी किया है। शनिवार को जारी इस पत्र में उन्होंने सुधार के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी है। कहा है कि समय सीमा के अंदर यदि सुधार की स्थिति नहीं दिखती तो वे संबंधित ब्लाक के बीडीओ पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed