फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratpgarh news

दो खातों में भुगतान का मामला उलझा, जांच शुरू

Sat, 23 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक अनुुज कुमार पांडेय को दो खातों में वेतन भुगतान के मामले में लेखाधिकारी ने अपने को पाक-साफ बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि ब्लाकों से आने वाले वेतन बिल बीईओ के माध्यम से आते हैं। अगर उनका तबादला कहीं और हुआ था, तो उन्हें बिल बनाकर नहीं देना था। फिलहाल, विभाग गहराई से मामले की जांच करने में जुट गया है।
विज्ञापन



शिक्षामित्रों के समायोजन में अनुज कुमार पांडेय को पहली बार अगस्त 2014 में बाबागंज ब्लाक के रामनगर में तैनाती दी गई। बीएसए के औचक निरीक्षण में गायब मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। कुछ ही दिन में उन्होंने बीएसए के पास जुगाड़ लगाकर अपनी तैनाती शिवगढ़ विकास खंड के प्राइमरी स्कूल बीजेमऊ में करा लिया। शिक्षक ने पूर्व में एसबीआई प्रतापगढ़ में खुले एकाउंट की जानकारी विभाग में दी थी। उसी खाते में वेतन आता था। शिवगढ़ ब्लाक में तैनाती होने पर उसने ग्रामीण बैंक लच्छीपुर का एकाउंट नंबर विभाग में दे दिया।
विज्ञापन



 यहां के खाते में भी वेतन भेज दिया गया। इस प्रकार बाबागंज और शिवगढ़ के दोनों बीईओ ने वेतन बिल लेखाधिकारी को भेज दी। लेखा विभाग ने बगैर कोई मिलान किए वेतन भी भेज दिया। मार्च और अप्रैल माह में 57,056 रुपये खाते में भेजे गए। इधर, शिक्षक अनुज पांडेय का कहना है कि ग्रामीण बैंक का खाता नंबर कैसे विभाग में पहुंचा इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक नेता उन्हें बदनाम क रने के लिए अनर्गल दुष्प्रचार कर रहे हैं। इधर लेखाधिकारी रामपाल ने विभाग की गलती को स्वीकार करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों पर आरोप मढ़ा है। उन्होंने बताया कि वेतन बिल बीईओ के माध्यम से ही आता है। मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है, जल्द ही रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed