फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratpgarh news

गर्मी से बेहाल रहे लोग

Fri, 22 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 22 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
pratpgarh news
गुरुवार को सारा दिन आसमान से आग की तरह धूप बरसती रही। बेहद गर्म मौसम में घर से बाहर निकले लोग झुलसते रहे। दोपहर का तापमान काफी गर्म रहा। गर्मी की वजह से सभी बेहाल रहे। ऐसी स्थिति में ठप बिजली आपूर्ति भी लोगों के मुसीबत का कारण बनी रही। दिनों-दिन गर्मी का तेवर तल्ख होता जा रहा है। धूप की किरणें की जलन भी बढ़ रही है। सुबह होते ही आसमान से आग की तरह धूप बरसने लगती है। गुरुवार को सारा दिन गर्म से लोग बेहाल रहे। धूप इतनी तेज थी कि लोगों की सहन शक्ति जवाब दे गई।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक शहर की सड़कें व अति व्यस्त रहने वाली बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बेहद जरूरी काम की मजबूरी में ही लोग सड़क पर नजर आए। दोपहर के समय जो या दफ्तर से बाहर निकले वे पूरी शिर से पांव तक गमछे व कपड़े से ढके रहे। करीब डेढ़ बजे पांच मिनट के लिए धूल भरी तेज हवा चली। ऐसा लगा मानो फिर तूफान ने पलटवार किया हो। हालांकि थोड़ी देर बाद हवा ठप हो गई। हवा के बंद होते ही उमस बढ़ गई। जिससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। प्यास बुझाने के लिए लोग जगह-जग तरबूज और खीरे का लुत्फ उठाते रहे। सुबह का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मगर दोपहर तक तापमान बढ़ कर 41.2 डिग्री सेल्िसियर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed