{"_id":"5fee962b941048fb18d586d578063ccc","slug":"pratpgarh-news-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों का दोबारा सर्वे करने के लिए आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों का दोबारा सर्वे करने के लिए आदेश जारी
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणपुर व बाबागंज परियोजना से अति कुपोषित बच्चों की भेजी गई निल रिपोर्ट के मामले में दुबारा सर्वे का आदेश सीडीओ मनीष कुमार वर्जा ने जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट को लेकर तीन दिन पूर्व ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।
राज्य पोषण मिशन के तहत जिले में अति कुपोषित बच्चों का सर्वे हुआ था। इस काम में बालविकास की आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एएनएम लगाई गई थीं। बालविकास परियोजना कार्यालय लक्ष्मणपुर व बाबागंज से भेजी गई रिपोर्ट में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं था। रिपोर्ट को लेकर ‘अमर उजाला’ ने सवाल खड़ा करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ हरकत में आ गए। उन्होंने उन दोनों परियोजनाओं में अति कुपोषित बच्चों का दोबारा सर्वे के लिए आदेश जारी किया है। जिसके अनुपालन में डीपीओ डॉ. आरती सिंह ने परियोजनाओं को पत्र लिखा है। डीपीओ ने बताया कि अब दोबारा सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही वह इस मामले में कुछ बोल सकेंगी।